Breakfast With News में पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र आज यानी रविवार को जारी हो सकता है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा पत्र समिति ने मंत्री मोहम्मद अकबर की अगुवाई में बैठक कर इसकी जानकारी दी। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस किसानों, युवाओं और गरीबों पर केंद्रित होगी। सभी पार्टियां आगामी चुनाव के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं। जहां आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लिए घोषणा पत्र जारी करने वाली है तो वहीं पीएम मोदी भी आज राज्य का दौरा कर चुनावी हुंकार भरने को तैयार हैं। पीएम मोदी आज यानी पांच नवंबर को डोंगरगढ़ में चुनावी सभा करेंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सुकमा में भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका और बस्तर में भाजपा के मनीराम कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए बिहार तैयार है। आज वह बिहार के मुजफ्फरपुर का दौरा करने वाले हैं। अमित शाह मुजफ्फरपुर के पताही में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। दिल्ली-NCR अभी भी प्रदूषण का मार झेल रहा है। AQI 480 के पार पहुंचा हुआ है। आज भी दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित है।
इन खबरों पर आज सबकी नजरें रहेंगी। उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा एयर पॉल्यूशन, लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगतार खराब होती जा रही है। आज भी दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित है। रविवार को सुबह 6 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आया नगर में 464 और जहांगीरपुरी में वायु की गुणवत्ता 464 रिकॉर्ड की गई है। द्वारका में AQI 486 और IGI एयरपोर्ट पर 480 दर्ज किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर – दिल्ली-NCR में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 480 के पार
इजरायली हवाई हमलों के कारण 60 से अधिक बंधक लापता
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के दौरान हमास की मिलिट्री विंग ने इजरायली बंधकों को लेकर बड़ा दावा किया है। हमास की मिलिट्री विंग ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों के कारण 60 से अधिक बंधक लापता हैं।
यहां पढिए पूरी खबर- गाजा के शरणार्थी कैंप में 51 लोगों की मौत
आज इन राशियों को मिल सकता है अपने लव पार्टनर से सरप्राइज
राशिफल के अनुसार आज यानी 05 नवंबर 2023 रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। आज कुछ राशियों की अपने पार्टनर से अनबन हो सकती है तो वहीं कुछ राशियों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।
पढ़ें पूरी खबर- Aaj Ka Love Rashifal 05 November 2023: पढ़ें लव राशिफल
Happy Birthday Virat Kohli: इन रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज 35 साल के हो गए हैं। उम्र कोहली के लिए महज एक नंबर है और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। विराट अपनी फिट बॉडी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।कोहली रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं और वह हर मैच के साथ ही नया कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर- विराट कोहली गेंदबाजी में भी कर चुके हैं अनोखा कारनामा
पढ़िए जागरण संपादकीय आलेख:
तालमेल के अभाव से जूझता आइएनडीआइए
विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में सब कुछ ठीक नहीं, इसके संकेत अब और अधिक स्पष्ट होने लगे हैं। बीते दिवस ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस और भाजपा को एक जैसा बता दिया। वह इससे कुपित हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं।
यहां पढ़ें पूरा आलेख- घिसे-पिटे नारे से नहीं बनने वाली है बात
Posted By Babli Kumari